कार्यकारिणी का पवित्र संकल्प
"हम, Gurais Ex-Servicemen Welfare Association की कार्यकारिणी, यह पवित्र संकल्प लेते हैं कि हमें सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे। हम 2 Guards की गौरवशाली परंपराओं, सैनिक सम्मान, आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। हमारा समय, हमारा experience और हमारी क्षमता—सब कुछ गुरेज परिवार की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।"
संपूर्ण कार्यकारिणी सूची
President
Lt Col Phool Kumar Mor
Vice President
Hony Capt Ramniwas
General Secretary
H/Sub Maj Jagvir Singh
Founder / Advisor
Smt Ritu
Joint Secretary
Hony Subedar Ramesh Singh
Treasurer
Smt Pushpa
Joint-Treasurer
Hav Sunil K. Ahlawat
Advisor
Hony Capt Parma Ram
Executive Member
Hav Parmod Kumar
Executive Member
Hav Balwan
Executive Member
Hav Parveen Kumar
Executive Member
Hav Deep Chand
संस्था के नियम एवं विधान (Rules & Laws)
पारदर्शिता (Transparency): संस्था का कल्याण कोष पूरी तरह से पारदर्शी होगा और इसका उपयोग केवल निर्धारित कल्याणकारी कार्यों के लिए ही किया जाएगा।
प्राथमिकता (Priority): वीर नारियों (शहीदों की पत्नियों) और कमजोर पूर्व सैनिकों के परिवारों को हर प्रकार की सहायता में प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।
निःस्वार्थ सेवा: कार्यकारिणी का कोई भी सदस्य संस्था के फंड का उपयोग निजी कार्यों के लिए नहीं कर सकता। सभी सदस्य निःस्वार्थ वॉलंटियर के रूप में कार्य करेंगे।
सदस्यता (Membership): कोई भी पूर्व सैनिक या समाज का प्रतिष्ठित नागरिक, जो संस्था के नियमों का पालन करने की शपथ लेता है, संस्था का सदस्य बन सकता है।